फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर रोगियों के लिए अभिनेत्री रेखा ने दिखाई दरियादिली, यहां लगवाएंगी मेमोग्राफी मशीन

Mon, 04 Jun 2018 12:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Jun 2018 12:04 PM IST
सार

- सैद्धांतिक रूप से दी सहमति, डीएम के जरिए प्रस्ताव भेजने को कहा 
- शुरुआती जांच में स्तन कैंसर का इलाज संभव हो सकेगा 
 

विज्ञापन
Actress rekha will set up Mammography machine in Cancer Institute
अभिनेत्री रेखा
अभिनेत्री एवं सांसद रेखा यूपी के कानपुर शहर स्थित जेके कैंसर संस्थान में मेमोग्राफी जांच की मशीन लगवाएंगी। इसके लिए उन्होंने सैद्धातिक रूप से सहमति दे दी है। अभिनेत्री ने पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजने के लिए संस्थान के निदेशक को पत्र लिखा है। खास बात यह है कि अभिनेत्री ने अपनी तरफ से इसके लिए पहल की है।

 

 

Trending Videos
Actress rekha will set up Mammography machine in Cancer Institute
अभिनेत्री रेखा
अभिनेत्री रेखा के निजी सचिव ने एक महीने पहले जेके कैंसर संस्थान के निदेशक डा. एमपी मिश्रा को फोन कर 50 लाख तक के चिकित्सा उपकरणों के लिए प्रस्ताव मांगा। कहा कि रेखा अपनी सांसद निधि से यह कार्य करना चाहती हैं। निदेशक ने उन्हें मेमोग्राफी मशीन का प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव में यहां यह मशीन न होने का हवाला देते हुए नितांत आवश्यक बताया। सांसद ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी। अब उन्होंने जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. नवनीत कुमार और जेके कैंसर संस्थान के निदेशक डा. एमपी मिश्रा को पत्र लिखा।

 

Actress rekha will set up Mammography machine in Cancer Institute
अभिनेत्री रेखा
पत्र में उन्होंने मेमोग्राफी मशीन के लिए प्रस्ताव को मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के माध्यम भेजने के लिए कहा है। डा. एमपी मिश्रा ने बताया कि विकास भवन के अभियंता मेमोग्राफी मशीन के प्रस्ताव पर अपनी आख्या देंगे। फिर सीडीओ और डीएम के माध्मय से यह प्रस्ताव सांसद रेखा के पास भेजा जाएगा। यह कार्य जल्द से जल्द कराने की कोशिश की जा रही है। बकौल निदेशक इस कार्य के लिए पहल अभिनेत्री की तरफ से ही की गई है। इसलिए जल्द ही प्रस्ताव पर उनकी मुहर लगने और मशीन आने की संभावना है। मशीन आते ही हर साल हजारों महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाया जा सकेगा क्योंकि मौजूदा समय में निजी सेंटरों में ही मेमोग्राफी जांच होती है। जांच लगभग 4000 रुपये में होती है। महंगी जांच होने की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर तमाम महिलाएं इसे नहीं करा पातीं और स्तन कैंसर की चपेट में आ जाती हैं। समय से इलाज न होने पर मरीज की मृत्यु हो सकती है। यदि संस्थान में यह जांच उपलब्ध हो जाएगी तो ऐसी तमाम महिलाओं की जान बचाना संभव हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress rekha will set up Mammography machine in Cancer Institute
अभिनेत्री रेखा
जेके कैंसर संस्थान में सन् 2017 में आए कैंसर रोगी - 13000
इनमें स्तन कैंसर पीड़ित महिलाओं की संख्या - 2300
सन् 2016 में इसी संस्थान में आईं स्तन कैंसर रोगियों की संख्या - 1900
 
 
विज्ञापन

न्यूरो साइंस विभाग के लिए भी देंगी 50 लाख

Actress rekha will set up Mammography machine in Cancer Institute
अभिनेत्री रेखा
अभिनेत्री रेखा ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज के न्यूरो साइंस विभाग के लिए भी अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपये तक के चिकित्सा उपकरण दिलाने का प्रस्ताव मांगा था। कालेज के प्राचार्य डा. नवनीत कुमार के अनुसार आपरेशन थियेटर के चिकित्सा उपकरणों के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। पैरवी भी की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed