यूपी के चित्रकूट जिले में साढे़ पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने गर्मी के मौसम में चुप्पी साध लिया है। हालत यह है कि जंगलों में कांबिंग के बाद भी डाकु ओं की परछाई तक पुलिस को नहीं दिख रही है। जबकि डाकूओं को मारने के लिए विशेष फोर्स का गठन भी किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने रणनीति बनाई थी कि डाकू बबुली कोल को गर्मी के मौसम मेेें मार गिराया जाएगा। लेकिन डाकू बबुली कोल ने कही ऐसा अड्डा बना लिया है कि पुलिस व उसके मुखबिर उसका पता नहीं लगा पा रहे। पुलिस जंगलों के आसपास सुबह शाम कांबिंग कर लौट आती है उसके हाथ कुछ नहीं लगता।
दो महीने पहले यूपी व एमपी पुलिस ने एक साथ कांबिग की शुरूआत की थी। जिसमें कुछ कामयाबी पुलिस को जरूर मिली थी लेकिन गैंग के लीडर पुलिस के हाथ नहीं आये। जिससे पुलिस अधिकारियों ने रणनीति बाई थी कि गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में डाकू बबुली कोल जंगल से बाहर निकलेगा तो पकड़ लिया जाएगा।
डाकू बबुली कोल को पकड़ना तो दूर पुलिस को उसकी परछाई तक नजर नहीं आयी। कहा जा रहा कि कि डाकू जिले की सीमा से लगे मप्र क्षेत्र में ही अधिकतर समय रहते है। जिससे पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही है।