{"_id":"607f2ab48ebc3e8d391325a4","slug":"action-akbarpur-news-knp624564269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम में एक कॉल पर कोरोना संक्रमित तक पहुंची दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम में एक कॉल पर कोरोना संक्रमित तक पहुंची दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। वहां से लोगों की समस्या का लगातार निस्तारण किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में कोविड सहित अन्य बीमारी को लेकर कोई भी फोन कर समस्या का समाधान करा सकता है। मंगलवार को अकबरपुर में होम आइसोलेट एक मरीज ने कंट्रोल रूम को बताया कि उसकी दवा खत्म हो गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए कंट्रोल रूम से डॉक्टरों को अवगत कराया गया। करीब पांच मिनट में होम आइसोलेट के घर दवा पहुंच गई। वहां पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मरीज का हालचाल भी लिया।
केस-01
एक कॉल बनी मददगार
कानपुर देहात। अकबरपुर के एक मोहल्ले में होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित युवती के लिए कंट्रोल रूम पर की गई एक कॉल मददगार बन गई। उसने सुबह करीब 11 कंट्रोल रूम को बताया कि दवा नहीं है। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने तत्काल सीएचसी अकबरपुर में संपर्क कर कोविड संक्रमित तक दवा भिजवाई।
केस -02
एक कॉल पर पहुंची टीम, भर्ती कराया
कानपुर देहात। पुखरायां के एक कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट है। मंगलवार सुबह अचानक ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा। परिजनों ने तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम कुछ देर में मरीज के घर पहुंच गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराकर ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई।