{"_id":"68623d7caf746eb29d04ff51","slug":"accused-of-misdeed-and-murder-who-was-running-away-after-snatching-inspector-s-pistol-injured-in-encounter-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: दरोगा की पिस्टल छीन कर भाग रहा दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: दरोगा की पिस्टल छीन कर भाग रहा दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल
Mon, 30 Jun 2025 01:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:05 PM IST
सार
Hardoi News: लघुशंका के बहाने पुलिस जीप रुकवाने के बाद दुष्कर्म और हत्या का आरोपी दरोगा की पिस्टल छीन कर भागने लगा। पुलिस ने मुठभेड़ में उसे पकड़ लिया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी पिस्टल छीनकर भाग रहे दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया था। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन मौके पर गए थे।
विज्ञापन
इसी बीच पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले बिहार निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। देर रात पुलिस टीम आरोपी को घटनास्थल पर ले जा रही थी। इसी दौरान उसने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक मुकेश ने उसे जीप से उतारा। इसी दौरान सचिन ने मुकेश की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सचिन घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से छीनी गई पिस्टल, एक खोखा और छह कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन