{"_id":"5ebc489f8ebc3e9051071c7f","slug":"accident-pukhranya-news-knp560014089","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से घर के लिए निकला परिवार, महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से घर के लिए निकला परिवार, महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। बाईपास हरदुआ ऐमा गांव के फ्लाई-ओवर के पास हाईवे पर मंगलवार रात एक ट्रक चालक महिला के शव के साथ उसके पति व पुत्र को उतार कर चला गया। पुलिस ने शव को सीएचसी में रखवाया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। इसके बाद सीएचसी भवन को सैनिटाइज करवाया गया।
गुजरौलिया थाना बृजमन गंज तहसील फरौंदा के महाराजगंज निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि वह महाराष्ट्र में प्लंबर का काम करता है। 10 मई को वह महाराष्ट्र से पत्नी धर्मा (52), बेटे राम गुजारत के साथ ट्रक से चला था। रास्ते में पत्नी की तबियत खराब हो गई। इसका इलाज वहीं एक डॉक्टर से कराया था।
एमपी के पहले ही पत्नी की मौत हो गई। शव ट्रक में रखा रहा। समय अधिक हो जाने पर शव से बदबू आने लगी। उसमें सवार लोग आपत्ति करने लगे। मंगलवार की रात ट्रक ड्राइवर ने पुखरायां बाईपास पर हाईवे किनारे शव को उतार कर रखवा दिया और चला गया। किसी ने सूचना पुलिस को कर दी। सूचना पर कोतवाल चंद्र शेखर दुबे और चौकी इंचार्ज अतुल गौतम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि महिला की मौत कई घंटे पहले ही हो चुकी थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि मृतक महिला के पति और पुत्र का सैंपल लेकर क्वारंटीन कराया है।