{"_id":"5d1cff6a8ebc3e3ca626ecf2","slug":"accident-kanpur-news-knp499498019","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: टैंकर की टक्कर से स्कूल बस डंपर से टकराई तीस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: टैंकर की टक्कर से स्कूल बस डंपर से टकराई तीस घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर इंटर कॉलेज की बस में बुधवार सुबह करीब आठ बजे पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे बस सामने आ रहे डंपर से भिड़ गई। बस में चार बच्चों समेत करीब चालीस लोगों का कॉलेज का स्टाफ था। हादसे में 30 लोग घायल हो गए। सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल 27 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। वाहनों की गति धीमी होने के चलते बड़ा हादसा बच गया।
खागा स्थित अभय प्रताप सिंह इंटरनेशनल स्कूल की बस स्टाफ लेकर जा रही थी। बस खागा कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ मोड़ के पास पहुंची थी। यहां हाईवे पर अंडरब्रिज का निर्माण हो रहा है। इससे वन-वे व्यवस्था लागू है। खागा की तरफ से डंपर आते देखकर बस चालक ने ब्रेक मारी। तभी पीछे से ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। बस अनियंत्रित होकर डंपर से भिड़ गई। तेज झटका लगने से बस सवार एक-दूसरे पर गिर पड़े। वाहन की रफ्तार धीमी
थी। टक्कर से चालक सीट के सामने का शीशा टूट गया। चीख पुकार पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। क्रेन की मदद से तीनों वाहनों को हटा कराकर यातायात बहाल कराया। घायल बस चालक विष्णुदत्त उर्फ संतोष वर्मा और उसके बेटे अभय वर्मा, टीचर नगमा, राहिल नाज, हुसना अंसारी,
विज्ञापन
आफरीन, सुमन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया गया। कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बस सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बस संचालक को बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।