फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aaradhya and Shreyas won the badminton competition, while Dhruv and Anjali won the chess competition.

Kanpur News: बैडमिंटन में आराध्या और श्रेयस शतरंज में ध्रुव व अंजली प्रथम

Fri, 13 Feb 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya and Shreyas won the badminton competition, while Dhruv and Anjali won the chess competition.
जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका में शतरंज खेलते बच्चे। - फोटो : संवाद
कानपुर। विकासनगर स्थित जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका (जय नारायण विद्या मंदिर परिसर) में गुरुवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन और शतरंज के मुकाबले हुए। बैडमिंटन बालिका वर्ग में आराध्या शुक्ला ने आराध्या सिंह को 21-17 से और बालक वर्ग में श्रेयस झा ने सूर्यांश गुप्ता को 21-02 से हराया।
विज्ञापन


शतरंज बालक वर्ग में ध्रुव ने शिवम कुमार को और बालिका वर्ग में अंजली ने आयुषी को हराकर प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्त, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता और प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर रवि कुमार दीक्षित, अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, प्रबंधक राजीव अवस्थी, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता व प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने पदक, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भावना शुक्ला ने किया, जबकि संयोजन जय नारायण विद्या मंदिर के क्रीड़ाध्यक्ष आशुतोष सत्यम झा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed