फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A worker connecting cables to a transformer died of electrocution.

Kanpur News: ट्रांसफार्मर में केबल जोड़ रहे मजदूर की करंट से मौत

Fri, 10 Jul 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A worker connecting cables to a transformer died of electrocution.
तिर्वा। ट्रांसफार्मर में केबल जोड़ रहे मजदूर की शुक्रवार शाम को करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मदनापुर गांव निवासी संदीप दिवाकर (28) मजदूरी करते थे। संदीप गांव में रखे ट्रांसफार्मर से केबल जोड़ रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तुरंत संदीप को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि संदीप के परिवार में पत्नी नीतू और दो छोटे बच्चे मनीष (4), पुनीत (2) हैं। कोतवाल संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed