फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A violent bull kills a camel in Banda, farmers are unable to guard their fields in fear

दर्दनाक: हिंसक सांड ने ऊंट को उतारा मौत के घाट, दहशत में किसान नहीं कर पा रहे अपने खेतों की रखवाली

Sat, 03 Feb 2024 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Feb 2024 09:48 AM IST
सार

Banda News: पैलानी थाना क्षेत्र में हिंसक सांड ने एक ऊंट को बेरहमी से मार डाला। वहीं, ऊंट को बचाने के प्रयास में एक किसान का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब तक सैकड़ों बीघे किसानों की फसलों को यह जंगली गायें और सांड नष्ट कर चुके हैं।

विज्ञापन
A violent bull kills a camel in Banda, farmers are unable to guard their fields in fear
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव के किसानों को अपने खेतों की रखवाली करना लोहे के चने चबाने से कम नहीं है। किसानों के खेतों पर लहलहा रही गेहूं, चना, मसूर आदि की फसलों को आवारा घूम रहा लगभग 500 गायों का झुंड सैकडों बीघे की फसलों को अभी तक सफाचट कर चुके हैं।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर जंगली सांड और गायें अब किसान के जान के भी दुश्मन बन गए हैं। पिपरहरी गांव के किसान संजय सिंह चंदेल ने बताया कि फसलों की रखवाली करने के लिए अमलोर गांव से किराए का ऊंट बुलवाया था, जिसे आक्रामक और हिंसक सांड ने आज सींग घुसेड़ कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

गांव के किसानों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यह जंगली जानवर किसानों के ऊपर भी हमला करने से नहीं चूकते। आज इसी के चलते हिंसक सांड द्वारा ऊंट को बचाने के चक्कर में नन्हें परिहार का हाथ भी फैक्चर हो गया। किसानों को इस समय विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

परिवार चला पाना भी मुश्किल हो रहा है
अब तक सैकड़ों बीघे किसानों की फसलों को यह जंगली गायें और सांड नष्ट कर चुके हैं। किसानों के सामने अब अपना परिवार चला पाना भी मुश्किल हो रहा है। दिन की नींद तथा रात का चैन किसानों का फसल रखवाली में कटता है। किसान भरसक प्रयासों के बाजूद भी फसल नहीं बचा पा रहे।

विज्ञापन

जान बचाना भी एक बहुत बड़ी चुनौती बना
ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि यह हिंसक सांड पिछले चार दिनों से घूम रहा है, लेकिन मजाल क्या है कि किसान उसे अपने खेत से बाहर कर दें। ऐसी स्थिति में पिपरहरी गांव से किसानों के समक्ष अपनी फसलों के साथ-साथ अपनी जान बचाना भी एक बहुत बड़ी चुनौती बनकर रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed