फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A teenager has been missing for seven months in Kannauj, Father said  dont know whether she is alive or dead

पिता का दर्द: बेटी की तलाश में भटक रहा है दर-दर, बोला- पता नहीं जिंदा है या मर गई, सात माह से है लापता

Sun, 19 Mar 2023 08:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Mar 2023 08:46 PM IST
सार

तालग्राम थाना क्षेत्र में एक पिता बेटी की तलाश में भटक रहा है। उसने बताया कि 13 साल की किशोरी सात माह से लापता है। हमें पता नहीं जिंदा है या मर गई। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि क्राइम इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह जांच कर रहे हैं। अपहर्ता को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
A teenager has been missing for seven months in Kannauj, Father said  dont know whether she is alive or dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में आंखों में उम्मीद के आंसू लिए माता पिता दर-दर भटक रहे हैं। 13 वर्षीय बेटी सात माह से लापता है। बेटी की तलाश में भटक रहे किसान पिता ने मुख्य मंत्री और महिला आयोग से लेकर डीएम, एसपी तक गुहार लगाई है।

विज्ञापन

थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के एक पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय  बेटी 10 अगस्त 2022 को सुबह साढ़े सात बजे स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी। वह शाम तक घर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

पड़ोसी विमला उसके पुत्र  गोविंद और उसकी बहन का लड़का मैनपुर बेबर भरत पुर निवासी अजय पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन सात महीने बाद पुलिस अभी तक बेटी को खोज नहीं पाई है, न ही आरोपियों से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- अपहर्ता की तलाश जारी
अब आंखों में आंसू लिए बेबस माता-पिता का कहना है कि सात महीने हो गए हैं, पता नहीं हमारी बेटी जिंदा है या मर गई। महिला आयोग ने भी पुलिस को बरामदी के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि क्राइम इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह जांच कर रहे हैं। अपहर्ता को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed