फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कारखाना श्रमिक को एक हजार रुपये की अंतरिम राहत

कारखाना श्रमिक को एक हजार रुपये की अंतरिम राहत

Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। कारखाना श्रमिकों को अंतरिम राहत देते हुए वेतन में 750-एक हजार रुपये की वृद्धि करने के आदेश दिए गए हैं। अंतरिम वृद्धि एक जनवरी 2014 से प्रभावी होगी। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को न्यूनतम वेतन भुगतान संबंधी श्रमायुक्त, ट्रेड यूनियन और इंजीनियरिंग क्षेत्र के तमाम मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों के मध्य बुलाई गई त्रिपक्षीय बैठक में केवल यहीं निर्णय हो सका। अब अगली बैठक 16 दिसंबर को बुलाई गई है।
विज्ञापन

श्रमायुक्त कार्यालय में श्रमायुक्त शालिनी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रेड यूनियन कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान में इंजीनियरिंग कारखाना में जुड़े श्रमिकों को 8-9 हजार वेतन दिया जा रहा है। ट्रेड यूनियन 14 हजार रुपये वेतन देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इंजीनियरिंग कारखाना संस्थान इस दिशा में कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दे रहे हैं। ट्रेड यूनियन के असित कुमार सिंह ने बताया कि अब अगली बैठक 16 दिसंबर को बुलाई गई है। बैठक में 50 से अधिक और 500 तक श्रमिक वाले कारखानों के श्रमिकों को 750 रुपये और 500 से अधिक श्रमिक वाले कारखाना के श्रमिकों को एक हजार रुपये वृद्धि की अंतरिम राहत दी गई है। जो कि एक जनवरी 2014 से प्रभावी होगी। बैठक में प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक सिंह, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed