{"_id":"5c3b97fcbdec225eb65de281","slug":"91547409404-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट न लगाने से चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट न लगाने से चली गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार सिर के बल सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं, इससे उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी अनुज कटियार (25) पुत्र दयाराम कटियार एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। रविवार को वह बाइक से मकनपुर जा रहा था। देवहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सड़क पर गिरने से अनुज के सिर में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ अनुज काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान सुशील कटियार ने बताया कि अनुज का विवाह एक वर्ष पहले ही हुआ था। उसकी मौत से पत्नी और परिजनों का बुरा हाल है।