Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   टीईटी में 11181 परीक्षार्थी बैठे, 653 नहीं पहुंचे

टीईटी में 11181 परीक्षार्थी बैठे, 653 नहीं पहुंचे

Mon, 19 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
टीईटी में 11181 परीक्षार्थी बैठे, 653 नहीं पहुंचे
कानपुर देहात। जिले में सख्त माहौल में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीटीई) संपन्न हुई। कुल 11181 परीक्षार्थियों में 653 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम व एसपी कालेजों में गश्त करते रहे। वहीं, शिक्षा विभाग के सचल दल भी केंद्रों में छापेमारी करते रहे। परीक्षा के दौरान जिले में कहीं से भी बड़ी गड़बड़ी बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर हुई परीक्षा में सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 7795 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 438 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, शाम की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर में 3386 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 215 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। जिले में कुल 11181 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 653 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर प्रवेश के दौरान प्रवेश पत्र चेक कर परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, गेट पर ही वीडियोग्राफी कराई गई, जिससे पूरे मामले की रिकार्डिंग होती रही। कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में परीक्षा प्रक्रिया कैद हुई। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व पहचान पत्र भी जांचे गए। इधर, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी राधेश्याम ने अकबरपुर, रूरा, पुखरायां, बाढ़ापुर आदि केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी व बीएसए संगीता सिंह ने केंद्रों में परीक्षा व्यवस्था देखी। वहीं केंद्रों पर पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहे। पर्यवेक्षकों ने अपने सामने उत्तर पुस्तिकाओं को सील पैक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर निकालने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
टीईटी के दौरान अकबरपुर परीक्षा केंद्र में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब करीब एक परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों को बाहर निकाल दिया गया। कालेज प्रशासन ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की छाया प्रति विश्वविद्यालय से प्रमाणित न होने पर परीक्षार्थियों को बाहर निकाला था जबकि पहले गेट पर चेकिंग के बाद उन्हें अंदर प्रवेश करा लिया गया और कॉपी व प्रश्न पत्र दे दिए गए। वहीं, एक घंटे बाद बाहर निकालने जाने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया और नाराजगी में प्रवेश पत्र फाड़ कर रोने लगे। कानपुर, फतेहपुर जनपदों से आई परीक्षार्थियों ने बताया कि उन लोगों ने एक घंटे तक प्रश्न पत्र हल किया। इसके बाद उन्हें केंद्र से बाहर करना मनमानी है। कहा कि उनके प्रमाण पत्र सीएमओ व अन्य सक्षम अधिकारियों से प्रमाणित हैं। दूसरी पाली में अकबरपुर परीक्षा केंद्र में कई परीक्षार्थियों को प्रमाणित प्रशिक्षण प्रमाण पत्र न होने के आरोप में बाहर कर दिया गया। इससे नाराज परीक्षार्थियों ने शाम पाली में भी कालेज के गेट के बाहर हंगामा किया। एसडीएम व सीओ आदि अफसरों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। परीक्षा से वंचित रहे परीक्षार्थियों के आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत करने की बात कही।

-
केंद्रों के बाहर तैनात रहा पुलिस बल
टीईटी के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्र न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। केंद्रों से संबंधित एसडीएम व सीओ पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते रहे। कालेजों में तैनात पुलिस ने कालेज के बाहर अभिभावकों को दो सौ मीटर की दूरी पर रखा। कई केंद्रों में अभिभावकों की गाड़ियां हटाने को लेकर पुलिस कर्मियों से झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed