फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रेन में फाइव स्टार होटल का खाना

ट्रेन में फाइव स्टार होटल का खाना

Tue, 16 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में फाइव स्टार होटल का खाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्री अब पांच सितारा होटल का खाना खा सकता है। रेलवे ने इसके लिए एक एप और टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इससे खाने इससे यात्री अब सफर के दौरान ही होटलों का खाना आर्डर कर सकेंगे। इस योजना में भुगतान करने पर यात्रियों को पांच प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

यात्रियों की खाने क ो लेकर आए दिन होने वाली शिकायतों से निजात पाने के लिए रेलवे ने होटल का खाना मुहैया कराने का फैसला किया है। इसके लिए यात्रियों को आगे आने वाले शहर के होटल का खाना मंगाने की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि यात्रियों को इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यह आर्डर यात्री अपनी सीट से ही कर सकेंगे। यात्रियों का आर्डर उनकी सीट पर ही सर्व किया जाएगा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक झांसी, नीरज भटनागर ने बताया कि यह योजना एक जनवरी से शुरू की गई है। इसके लिए यात्री को रेलवे क ी ई-कैटरिंग सर्विस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


फोन से भी कर सकते हैं आर्डर
यात्री यदि एप डाउनलोड करने के झंझट में नहीं पड़ना चाहता तो इसके लिए सीधे फोन करके भी आर्डर दे सकते हैं। इसके लिए रेलवे ने टोल फ्री नंबर 1323 जारी किया है। यात्री यात्रा के दौरान एसएमएस से भी खाना आर्डर कर सक ते हैं। इसके लिए 139 पर एसएमएस करना होगा। इसके लिए एसएमएस में यात्रियों को मील टाइप कर अपना पीएनआर नंबर लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed