{"_id":"68cda9319a6ba703fa057ea7","slug":"90-lakh-rupees-received-from-the-government-damaged-roads-started-getting-repaired-kanpur-news-c-220-1-akb1002-131917-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शासन से 90 लाख मिले, दुरुस्त होने लगीं उखड़ी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शासन से 90 लाख मिले, दुरुस्त होने लगीं उखड़ी सड़कें
Sat, 20 Sep 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर में ब्लॉक मार्ग पर पैचवर्क के दौरान बारिश से रुका काम। संवाद
कानपुर देहात। शासन से 90 लाख रुपये मिलने के बाद गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। भोगनीपुर घाटमपुर स्टेट हाईवे, कल्याणपुर शिवली मार्ग, राजपुर गजनेर आदि मार्ग की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।
बारिश सीजन में सड़कें उखड़ गई हैं। जिले में करीब डेढ़ सौ से अधिक गड्ढायुक्त सड़कें चिह्नित की गई हैं। जिले से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने 90 लाख रुपये दिए हैं। इसमें प्रांतीय खंड को करीब 46 लाख रुपये और निर्माण खंड-1 को 44 लाख रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री ने त्योहार से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसीक्रम में दोनों खंड़ों की सड़कों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया गया है। पहले राज्यमार्ग, मुख्य जिला मार्ग व अन्य जिला मार्ग दुरुस्त करने हैं। रामलीला आयोजन स्थलों की सड़कों को इसी सप्ताह गड्ढामुक्त करा लिए जाने की उम्मीद है।
..................
वर्जन............
त्योहारों से पहले सड़कें गड्ढामुक्त कराने का लक्ष्य है। राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग और अन्य जिला मार्ग की उखड़ी सड़कों का पैचवर्क कराया जा रहा है। बारिश से मरम्मत कार्य में रुकावट हो रही है। - राकेश कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
..............................
फोटो-8 अकबरपुर में ब्लॉक मार्ग पर पैचवर्क के दौरान बारिश से रुका काम। संवाद
अकबरपुर में बारिश ने रोका पैचवर्क
अकबरपुर ब्लॉक मार्ग की सड़क उखड़ गई है। वहीं रूरा-अकबरपुर मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। इन दोनों सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाना है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 ने अकबरपुर में ब्लॉक मार्ग पर शुक्रवार को पैचवर्क शुरू कराया। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। इस पर पैचवर्क कार्य रोक दिया गया। सहायक अभियंता साहिबे आलम ने बताया कि बारिश की वजह से पैचवर्क रोक दिया गया है। मौसम खुलने पर पैचवर्क कराया जाएगा। जल्द ही रूरा-अकबरपुर मार्ग के गड्ढे भी दुरुस्त किए जाएंगे।