फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   58 officials inspected the reality of 276 council schools.

Kanpur News: 58 अधिकारियोंं ने 276 परिषदीय स्कूलों की जांची हकीकत

Wed, 19 Aug 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
58 officials inspected the reality of 276 council schools.
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षा गुणवत्ता और स्वच्छता की बुधवार को जांच कराई गई। जिले के 58 जिला स्तरीय अधिकारियों ने 276 विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। कई जगह गंदगी और जलभराव की समस्या पाई गई। बारिश को लेकर कई जगह समस्याएं मिली। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर जनपद में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। नामित 58 जिला स्तरीय अधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों का सघन एवं स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत परखी। स्कूल पहुंचे अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, निपुण लक्ष्य की स्थिति तथा शिक्षकों की कार्यशैली का स्थलीय परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, कक्षा-कक्षों की स्थिति तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था को भी बारीकी से परखा। बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों की सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए जलभराव, साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की उपयोगिता तथा विद्युत व्यवस्था की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति एवं निपुण लक्ष्यों की प्रगति को भी मौके पर जांचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिक जांच नहीं, बल्कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में वास्तविक सुधार सुनिश्चित करना है। निरीक्षण आख्या मिलने पर मिली खामियाें के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed