फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   464 families will get homes in Shatabdi Nagar, Jawaharpuram

Kanpur News: शताब्दीनगर, जवाहरपुरम में 464 परिवारों को मिलेगा आशियाना

Mon, 20 Oct 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
464 families will get homes in Shatabdi Nagar, Jawaharpuram
कानपुर। शताब्दीनगर और जवाहरपुरम में 464 परिवारों का आशियाने का सपना पूरा होगा। इन आवासीय प्लाॅटों के लिए 24 अक्तूबर से एक महीने तक आवेदन किए जा सकते हैं। 36,900 रुपये से 70,000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से प्लाॅट मिलेंगे। आवंटन लाटरी से होगा।
विज्ञापन

केडीए ने दीपावली पर लोगों का आशियाने का सपना पूरा करने के लिए लगातार दूसरे दिन प्लाॅटों की बिक्री की योजना लाॅन्च की। छोटी दीपावली पर 464 प्लाॅटों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू की गई। यह प्लाॅट शताब्दीनगर सेक्टर-3 व 4 और जवाहरपुरम् सेक्टर-1, 1ए व 4 योजना में स्थित हैं। विकास प्राधिकरण के अनुसार, इन प्लाॅटों की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन 24 अक्तूबर से शुरू होगा और 25 नवंबर तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने दावा किया कि पारदर्शी प्रक्रिया से प्लाॅटों की लाटरी होगी। प्लाॅट खरीदने के लिए लोन, ऑनलाइन पेमेंट का भी विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन




इनसेट
योजना का नाम टाइप क्षेत्रफल (वर्गमी. में) प्लाटों की संख्या दर पंजीकरण धनराशि
शताब्दी नगर सेक्टर-3 ए 200.00 8 70,000 14,00,000 रुपये
शताब्दी नगर सेक्टर-3 बी 112.50 15 40,000 4,50,000 रुपये
शताब्दी नगर सेक्टर-3 सी 60.00 51 40,000 2,40,000 रुपये
जवाहरपुरम सेक्टर-4 ए 300.00 20 36,900 11,07,000 रुपये
जवाहरपुरम सेक्टर-4 ए1 200.00 22 36,900 7,38,000 रुपये
जवाहरपुरम सेक्टर-4 ए2 162.00 99 36,900 5,97,780 रुपये
जवाहरपुरम सेक्टर-4 बी 112.50 59 36,900 4,15,125 रुपये
जवाहरपुरम सेक्टर-1 बी 112.50 46 36,900 4,15,125 रुपये
जवाहरपुरम सेक्टर-1ए बी 112.50 43 36,900 4,15,125 रुपये
जवाहरपुरम सेक्टर-1ए सी 90.00 18 36,900 3,32,100 रुपये
जवाहरपुरम सेक्टर-1ए डी 60.00 83 36,900 2,21,400 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed