फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   44 people occupied the land of canal department

पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत 44 लोगों ने किया नहर विभाग की जमीन कब्जा

Thu, 17 Nov 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
44 people occupied the land of canal department
छिबरामऊ/हसेरन। नहर विभाग कुंभकरणी नींद में सोता रहा और गांव के लोगों ने निचली गंग नहर के किनारे बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रिहायशी आवास व दुकानों का निर्माण करा लिया। गुरुवार को विभाग ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 44 लोगों के आवासों के बाहर नोटिस चस्पा कर कब्जा हटाने के लिए 10 दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन

ग्राम लुखरिया निवासी मुन्नूलाल, राजेंद्र यादव, सुधीर शुक्ला, रमेश तिवारी, सुनील गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिगंबर यादव व कमल गुप्ता समेत 44 लोगों ने 15 साल पहले अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण करा लिया था। सहायक अभियंता रामप्रसाद के नेतृत्व में उमर्दा जिलेदार अखिलेश यादव, बहोसी सींच पर्यवेक्षक जितेंद्र यादव, हलका इंचार्ज राज तिवारी ने अवैध कब्जाधारकों के आवास पर नोटिस चस्पा कराते हुए जमीन खाली करने के निर्देश दिए। कार्रवाई से कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि कब्जा न छोड़ने पर अभियान चलाकर विभागीय जमीन को मुक्त कराया जाएगा। इसमें खर्च होने वाली धनराशि कब्जा धारकों से वसूल करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed