फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नाली का पानी बहाने पर मारपीट, छह लोग घायल

नाली का पानी बहाने पर मारपीट, छह लोग घायल

Sun, 13 Jan 2019 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
नाली का पानी बहाने पर मारपीट, छह लोग घायल
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के किरांव गांव में नाली का पानी बहाने को लेकर शनिवार की दोपहर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामकली पत्नी शिवनंदी दिवाकर ने बताया कि पड़ोसी रामबाबू दिवाकर ने खड़ंजे के ईंटे उखाड़कर अपने घर पर रख लिए हैं। नाली का गंदा पानी उसके मकान की ओर बहाता है। वहीं आरोप लगाया कि सार्वजनिक हैंडपंप के पास शौचालय का टैंक बनवा रहा है। इसी बात पर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। रामकली ने बताया कि जब उसके पति और पुत्रों ने शौचालय का टैंक बनवाने पर एतराज किया तो रामबाबू और उसके परिजन झगड़ा करने लगे। इधर, शिवनंदी की ओर से उसके लड़कों और पत्नी ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष से रामकली और उसका बेटा शिवबदन घायल हुए। जबकि, दूसरे पक्ष के रामबाबू उसके बेटे देवेंद्र, कौशल दिवाकर और पत्नी माया देवी को चोटें आईं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के रामबाबू दिवाकर ने बताया कि उसका मकान खड़ंजे के दूसरी ओर है, और वह अपनी जगह पर शौचालय बनवा रहा है। लेकिन, विपक्षी को इसमें एतराज है।
झगड़े की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाई। घायलों को सीएचसी भेजा गया जहां से डाक्टरों ने रामकली, शिवबदन और रामबाबू को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया है। इधर, कोतवाली में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed