फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कई घरों में पहुंचा हाईवोल् टेज , उपकरण फुंकें

कई घरों में पहुंचा हाईवोल् टेज , उपकरण फुंकें

Thu, 03 Jan 2019 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
कई घरों में पहुंचा हाईवोल्
टेज , उपकरण फुंकें
भीतरगांव (कानपुर)। विकास खंड के बिरहर गांव में बुधवार दोपहर बाद एचटी लाइन का तार टूटकर नीचे से गुजरी एलटी लाइन में गिर गया। इससे लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक हजारों रुपये कीमत के बिजली के उपकरण फुंक गए। घटना से लोगों के घरों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि उनके घर के सामने से गुजरी 11 हजार वोल्टेज की एचटी लाइन का एक तार टूटकर नीचे से गुजरी एलटी लाइन के तार के ऊपर गिर गया। इससे मोहल्ले के घरों में लगे बिजली के उपकरण बल्ब, वाशिंग मशीन, इंवर्टर, बिजली की वायरिंग और अन्य उपकरण जलने लगे। घरों में एचटी लाइन का करंट प्रवाहित होने की जानकारी मिलते ही लोग परेशान हो उठे और अफरातफरी के साथ चीख-पुकार मच गई। महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर की ओर निकलकर भागे। कुछ देर बाद जब हालात सामान्य हुए तो उन्होंने देखा की घरों में लगे हजारों रुपये कीमत के बिजली के उपकरण जल चुके हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी सूर्य कुमार मिश्रा ने बताया कि इसी महीने बेटी की शादी होनी है। घर में नई वायरिंग कराने के साथ बिजली के कीमती उपकरण लगवाए थे। हाईवोल्टेज से उनके घर में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गांव के सीताराम मिश्रा, बाबू सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव और अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हाई वोल्टेज की चपेट में आकर कीमती उपकरण फुंकने का क्रम 10 मिनट तक चला। जिससे टीवी, फ्रिज, चार्जर, वाशिंग मशीन समेत अन्य उपकरण फुंकने से लोगों के घरों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र के जेई पंकज कुशवाहा ने बताया कि बिरहर गांव में एचटी लाइन का करंट उतरने से लोगों के घरों में बिजली उपकरण फुंकने से नुकसान हुआ है। बताया कि जानकारी मिली है कि एक गिलहरी की उछलकूद करने से इंसुलेटर में धमाका हुआ और तार टूटकर नीचे एलटी लाइन पर गिर गया। बताया कि यदि उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराते हैं तो विभाग से क्षतिपूर्ति के लिए कार्रवाई की सिफारिश करेंगे। नर्वल एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है। गुरुवार कोबिजली विभाग की टीम को नुकसान का आकलन करने के लिए बिरहर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed