{"_id":"5b2d51094f1c1b624d8b79d7","slug":"41529696521-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने युवती से किया रेप, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ने युवती से किया रेप, पकड़ा गया
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। क्षेत्र के एक गांव में छुट्टी पर अपने घर आए फौजी युवक ने गांव की ही एक युवती से रेप किया। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
गांव निवासी पीड़ित युवती (20) ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम वह अपने घर के पास बने पशुबाड़े में जा रही थी। तभी, रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके गांव के एक युवक संजय सिंह ने दबोच लिया। आरोप है कि शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद करके पास ही स्थित बगीचे में घसीटकर ले गया और वहीं पर जान से मारने की धमकी देते हुए रेप किया। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। बताया कि आरोपी युवक फौज का सिपाही है, और हाल ही में छुट्टी पर घर आया हुआ है। घटना के बाद युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इधर, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रयाग नारायण बाजपेई ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि, युवती को डाक्टरी परीक्षण को अस्पताल भेजा गया।