{"_id":"5a380b674f1c1bc5668b5d3f","slug":"41513622375-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटकर झाड़ियों में फेंका
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवक को लूटकर झाड़ियों में फेंका
बिलंदा के पास झाड़ियों में बेसुध मिला, सदर अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बदमाशों ने प्रतापगढ़ जिले के एक युवक को लूटकर फतेहपुर-इलाहाबाद नेशनल हाईवे पर बिलंदा के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे कुछ लोगों ने बेसुध पड़े युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जहरखुरानी का अंदेशा जताते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना के डबतरबहा गांव निवासी सौरभ दुबे को झाड़ी में बेहोशी की हालत में पाया गया। उसकी शिनाख्त जेब से मिले मोबाइल से फोन करने पर हुई। फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि सौरभ ने उन्हें कानपुर से इलाहाबाद जाने की जानकारी दी थी। वह बस से जा रहा था या किसी डग्गामार वाहन से, यह नहीं बताया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक के पास कोई बैग या नगदी नहीं मिली। माना जा रहा है कि किसी ने लूटने के बाद युवक को झाड़ियों में फेंक दिया। दूसरी ओर एसओ विपिन कुमार सिंह का कहना है कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसके होश में आने पर ही सही घटनाक्रम पता चल सकेगा। फिलहाल जहरखुरानी का ही अंदेशा ज्यादा है।