{"_id":"5a3807a54f1c1bb34a8b71cb","slug":"41513621413-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ नगदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़ नगदी व सामान चोरी
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। चाय की दुकान का ताला तोड़ कर चोर हजारों की नगदी और सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी पतजंली मिश्रा की मुख्यमार्ग लालगेट शिवमंदिर के पास चाय की दुकान है। दुकानदार की विवाहिता बेटी की शनिवार की सुबह मौत हो गई थी। इस लिए उस दिन से उनकी दुकान बंद थी। रविवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़ अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के अंदर रखी
गोलक को खोल कर नगदी और दुकान में रखा पान मसाला, बिस्कुट, सिगरेट, गैस सिलेंडर के साथ की 800 रुपये चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जब आसपास के लेागों ने दुकान का शटर उचका देखा तो इसकी जानकारी दुकानदार को दी। सूचना पर दुकानदार अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। खोलक कुछ
विज्ञापन
दूरी पर ही पड़ी थी। मुख्यमार्ग पर स्थित दुकान का ताला तोड़ कर हुई चोरी की घटना पर आसपास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांचपड़ताल की। पतांजली मिश्रा ने बताया कि दुकान से करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
दुकान का ताला तोड़ नगदी व सामान चोरी
मुख्यमार्ग स्थित लालगेट मंदिर के पास हुई वारदात
तहरीर के बाद भी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो