फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4 million liters sewer water in the Ganga everyday

यहां गंगा में रोज समा रहा चार करोड़ लीटर सीवर का पानी 

Thu, 30 Nov 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
4 million liters sewer water in the Ganga everyday
डेमो पिक
कार्यक्रमों में गंगा को भले ही साफ रखने का संकल्प दिलाया जा रहा हो, तमाम सरकारी कवायद की जा रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि रोज चार करोड़ लीटर प्रदूषित पानी सीवर लाइनों के माध्यम से गंगा में पहुंच रहा है और दिन प्रतिदिन गंगा के पानी को प्रदूषित करता जा रहा है। किसी को भी गंगा में हो रहे प्रदूषण की कोई फिक्र नहीं है। 
विज्ञापन

सरकारी अनदेखी हावी है

4 million liters sewer water in the Ganga everyday
डेमो पिक
कानपुर में सरकारी सिस्टम कुछ ऐसा है कि मौजूद संसाधनों का उपयोग भी ढंग से नहीं किया जा रहा है। जाजमऊ के 3.6 करोड़ लीटर के जल शोधन संयंत्र का उपयोग टेनरियों से निकले प्रदूषित पानी के शोधन के लिए हो रहा है। जबकि इसमें सीवर का पानी भी शोधित किया जा सकता है। टेनरी संचालक एसोसिएशन ने इस संबंध में कई बार जल संस्थान (गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई) को पत्र भी लिखा है, लेकिन सरकारी अनदेखी हावी है।  जाजमऊ क्षेत्र में सीवर के पानी के शोधन के लिए 3.6 करोड़ लीटर का एक शोधन संयंत्र स्थापित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन शोधन संयंत्र स्थापित हैं

4 million liters sewer water in the Ganga everyday
डेमो पिक
शहर के सीवर और टेनरियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के शोधन के लिए कुल 17.1 करोड़ लीटर (171 एमएलडी) की क्षमता के तीन शोधन संयंत्र स्थापित हैं। तीनों जाजमऊ क्षेत्र में हैं। इसमें से सबसे बड़े संयंत्र की क्षमता 13 करोड़ लीटर है। इसमें परमट से एक सीधी पाइप लाइन के जरिये सीवर का पानी पहुंचाया जा रहा है। इसी संयंत्र के पास में 5 करोड़ लीटर का एक संयंत्र और भी है। इसका प्रयोग भी सीवर लाइन के पानी के शोधन में लिया जा रहा है। तीसरा संयंत्र जो 3.6 करोड़ लीटर का है, उसमें टेनरियों से निकलने वाले पानी का कुछ हिस्सा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नालों के जरिये गंदा पानी सीधे गंगा में जा रहा है

4 million liters sewer water in the Ganga everyday
डेमो पिक
बाकी हिस्सा सबसे बड़े संयंत्र में भेजा रहा है। जाजमऊ से सीवर का जितना भी प्रदूषित पानी निकलता है, वह नालों के जरिये सीधे गंगा में जा रहा है। इसकी अनुमानित मात्रा 2 करोड़ लीटर है। टेनरी एसोसिएशन का कहना है कि जल संस्थान जानबूझकर 3.6 करोड़ लीटर वाले संयंत्र का पूरा प्रयोग नहीं कर रहा है। इसकी वजह यह है कि वह इस संयंत्र को खराब बताकर सरकार से इसके सुधार की बात कह रहा है। 

 

छावनी क्षेत्र के सीवर का पानी भी गंगा में

4 million liters sewer water in the Ganga everyday
डेमो पिक
छावनी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सीवर लाइन टूट जाने से 13 करोड़ लीटर वाले संयंत्र में भी क्षेत्र का सीवर का पानी नहीं जा पा रहा है। यहां से भी सीवर का पानी नालों के जरिये गंगा में जा रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां सीवर लाइन टूट गई थी। जिससे आवागमन बंद हो गया है। अब आवागमन शुरू करने के लिए उसमें मिट्टी डाल दी गई, जिससे सीवर लाइन का संचालन पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सिर्फ सात करोड़ लीटर पानी ही संयंत्र में जा रहा है। पहले इससे नौ करोड़ लीटर पानी जाता था।

दो करोड़ लीटर पानी संयंत्र में नहीं पहुंच पा रहा है

4 million liters sewer water in the Ganga everyday
डेमो पिक
जाजमऊ के 3.6 करोड़ लीटर क्षमता वाले संयंत्र में टेनरियों के साथ सीवर का पानी भी डाला जा रहा है। टेनरी संचालकों का आरोप पूरी तरह सही नहीं है। इतना जरूर है कि छावनी क्षेत्र में सीवर लाइन टूट जाने की वजह से करीब दो करोड़ लीटर पानी संयंत्र में नहीं पहुंच पा रहा है।....आरके सिंह, महाप्रबंधक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed