{"_id":"5e4028b18ebc3ee5d0607a6e","slug":"305-passenger-screening-at-the-airport-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दहशत: एयरपोर्ट पर 305 यात्रियों की स्क्रीनिंग, चीन से आने वाले लोगों की संख्या 88 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दहशत: एयरपोर्ट पर 305 यात्रियों की स्क्रीनिंग, चीन से आने वाले लोगों की संख्या 88 हुई
Sun, 09 Feb 2020 09:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कोरोना के मद्देनजर जारी हाई अलर्ट के तहत ऐसे लोगों से अपने बारे में जानकारी देने की अपील की जा रही है जो चीन से आए हैं और उनका नाम सूची में नहीं है। यह अंदेशा है कि कुछ लोग चीन से होकर आए हैं लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं है।
इनमें विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों के अलावा श्रमिक वर्ग है। इसके अलावा नेपाल से आने वालों की भी तलाश की जा रही है। हालांकि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बीएसएफ स्क्रीनिंग कर रही है, फिर भी कहा जा रहा है कि अगर किसी की स्क्रीनिंग नहीं हो पाई तो वो खुद सूचना दे दें।

चीन से होकर आए पांच-छह लोगों ने अपने बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी है। इसके साथ ही एहतियात के संबंध में जानकारी जुटा रहे। सूचना देने वाले लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। रविवार को चकेरी एयरपोर्ट पर 305 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई।
यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें एंबुलेंस के साथ मुस्तैद हैं। किसी को वायरल संक्रमण होने पर उसे जीएसवीएम मेडिकल कालेज के आईडीएच अस्पताल या उनके घर पर पहुंचा दिया जाएगा। मंडल के जिलों में चीन से आने वाले लोगों की संख्या 88 हो गई है।
इनमें 78 लोग नगर के हैं। इनमें कुछ लोगों का सत्यापन नहीं हो पाया। अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच पाई है। जिला महामारी विज्ञानी डॉ. देव सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को प्रमुख रूप से स्वास्थ्य शिक्षा दी जा रही है। साबुन से हाथ धोते रहना बहुत जरूरी है।