फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सेंध लगाकर चोरों ने नगदी पार की

सेंध लगाकर चोरों ने नगदी पार की

Mon, 09 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सेंध लगाकर चोरों ने नगदी पार की
रूरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में दो घरों में सेंध लगाकर चोरों ने 50 हजार रुपए व करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। जबकि कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में भी चोर ने धावा बोला, हालांकि पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में चोरों ने राजकुमार व श्रीपत लाल के घरों में पीछे की दीवार में पुरानी खिड़की को बंद करने के लिए लगाई गई ईंटों को हटाकर लाखों का माल पार कर दिया। इस दौरान दोनों ही घरों में परिजन गर्मी की वजह से बाहर सो रहे थे। राजकुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने शुक्रवार को 42 हजार रुपये की भैंस बेंची थी। रकम घर में रखी थी, जिसे चोर ले गए। वहीं श्रीपत लाल ने बताया कि घर से करीब डेढ़ लाख के जेवर व 8700 रुपये नगद ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जबकि कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में भी एहसान व महबूब के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें महबूब व उसकी पत्नी अनीषा द्वारा बताए गए घटनाक्रम में अंतर होने पर पुलिस ने महबूब व एहसान से पूछताछ की। चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि भारापुरवा में हुई चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है, जबकि कस्बे में हुई चोरी संदिग्ध है और न ही तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed