{"_id":"5be09d43bdec2269a415004f","slug":"201541446979-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी से रेफर महिला का चौराहे पर हुआ प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी से रेफर महिला का चौराहे पर हुआ प्रसव
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। लुथौरा गांव से प्रसव के लिए सीएचसी लाई गई महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे एंबुलेंस भी नहीं उपलब्ध कराई गई। परिजन महिला को लेकर चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
रविवार की रात लुथौरा गांव निवासी विशाल की पत्नी सोनी को प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहू अमृता देवी, महिला की सास कांती देवी, जेठ उमेश राजपूत उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डाक्टर राशि जैन ने भर्ती कर लिया। इसके बाद खून की कमी बता कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आजाद चौक चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। वहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद परिजन उसे दोबारा लेकर सीएचसी पहुंचे। फिर उसे भर्ती कर लिया गया। डा. राशि जैन ने कहा कि एंबुलेंस दी गई थी लेकिन परिजनों ने उससे जाने से इंकार कर दिया। महिला की सास कांती देवी ने कहा कि केवल रेफर लेटर पकड़ा दिया गया था। उसे एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। तब निजी वाहन मंगा कर जिला अस्पताल ले जाने का इंतजार कर रही थी। वाहन के आने से पहले ही प्रसव हो गया।