फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सट्टे में हार से आहत युवक ने फांसी लगाई

सट्टे में हार से आहत युवक ने फांसी लगाई

Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सट्टे में हार से आहत युवक ने फांसी लगाई
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी में आईपीएल के सट्टा में रकम हारने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या की कोई वजह नहीं लिखी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम गौरहारी निवासी नरेंद्र (23) पुत्र महेंद्र के नाम तीन एकड़ भूमि थी। पिता की मौत के बाद नरेंद्र और उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश परिवार का खर्च चला रहे थे। नरेंद्र की शादी 14 मई को ग्राम टिकरिया में नेहा के साथ तय हो गई थी।
विज्ञापन

जिसकी तैयारियां भी परिजनों ने शुरू कर दी थी। गुरुवार की रात नरेंद्र ने पशुबाड़े में लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा था कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, मेरी आत्महत्या की कोई वजह नहीं है। जब तक मेरी मां जिंदा है तब तक मेरी चल अचल संपत्ति मां की होगी और बड़े भाई को लिखा कि ओमप्रकाश भाईसाहब माताजी का ख्याल रखना व नेहा की शादी किसी अच्छी जगह करवा देना, आई लव यू नेहा। घटना के पीछे आईपीएल के सट्टा में पैसा हारने का कारण सामने आया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र आईपीएल में सट्टा खेलता था और हजारों रुपये हार चुका था। जिससे वह परेशान रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed