फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कार पलटी, पूर्व प्रधान के भाई की मौत

कार पलटी, पूर्व प्रधान के भाई की मौत

Fri, 17 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
कार पलटी, पूर्व प्रधान के भाई की मौत
कंपिल। बारात से वापस लौटते समय बेकाबू कार सिवारा कंपिल मार्ग पर खोखे में टक्कर मारकर पलट गई। खोखा भी पुलिया में जा गिरी। हादसे में कार सवार पूर्व प्रधान के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दो अन्य युवकों का भी इलाज हो रहा है।
विज्ञापन



सिवारा निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र श्रीवास्तव की बारात बुधवार को नवाबगंज गई थी। इस बारात में गांव के ही सुरेश (30) पुत्र रामनिवास, बबलू (32) पुत्र भगवान सहाय, रामशंकर (50) पुत्र श्रीराम, सतेंद्र (22) पुत्र यादराम, अमन (20) रामनिवास एक कार से बारात में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार रात करीब एक बजे यह लोग वापस लौट रहे थे। कार को अमन चला रहा था, जबकि सतेंद्र आगे और रामशंकर, सुरेश और बबलू पीछे
विज्ञापन


बैठे थे। जब कार कंपिल सिवारा मार्ग पर सिसया नगला के पास पहुंची। उसी समय कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे रखे लकड़ी के खोखे में टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खोखा पास ही पुलिया में जा गिरा। कार बेकाबू होकर पलट गई। कार में फंसे सवारों की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पूर्व प्रधान रामवीर के भाई सुरेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बबलू और रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक अमन और सतेंद्र मौके से भाग गए। गांव वालों की सूचना पर एसओ ललित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचित कर घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां बबलू की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन बबलू को आगरा ले गए। रामशंकर का इलाज लोहिया में ही चल रहा है। मृतक के रामवीर भाई ने बताया

कि मृतक की पत्नी धीरज कुमारी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। उसकी पांच साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कार के पलटने से पूर्व प्रधान के भाई की मौत
दो की हालत गंभीर, एक सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
नवाबगंज में बारात में शामिल होकर घर लौट रहे थे कार सवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed