{"_id":"5bf1ba27bdec2269442415d6","slug":"181542568487-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव या लखनऊ में बन सकती है फिल्मसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव या लखनऊ में बन सकती है फिल्मसिटी
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। भोजपुरी फि ल्मों के मशहूर अभिनेता रविकिशन ने कहा कि लखनऊ या उन्नाव में फि ल्म सिटी बनाने की योजना है। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह से बात की है। उन्होंने बताया कि फि ल्मसिटी के लिए एमओयू साइन हो चुका है। उन्होंने आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में बने रामूजी स्टूडियो को सराहा भी है।
नवाबगंज स्थित एक चर्च कालेज में रविवार को बाबी खान की डिसेंट ब्वॉय फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे अभिनेता रविकिशन ने कहा कि दो साल के लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड की हिंदी फिल्म मोहल्ला अस्सी शुक्रवार को रिलीज हुई है। यह फिल्म काफी समय से सेंसर बोर्ड में अटकी थी। फिल्म में सनी देओल व साक्षी तंवर बिल्कुल अलग नजर आए हैं। उन्होंने इस फिल्म में गिन्नी गुरु का किरदार निभाया है।
इसमें बनारस की संस्कृति और वहां की झलक अच्छे से दिखाई देती है। रविकिशन ने बताया कि वह यहां पर तीन फि ल्मों की शूटिंग करेंगे। जिसमें अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ वह बाटला हाउस फिल्म भी यहीं से शूट करेंगे। वह 2014 में लोकसभा चुनाव में हार के सवाल को फिल्मी अंदाज में टाल गए। मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के निर्देशक बॉबी खान, राजन मोदी, ध्रुव व साहब इलाहाबादी आदि मौजूद रहे। रवि ने यूपी को फि ल्म उद्योग का बहुत बड़ा हब बताया। प्रयागराज के अल्लापुर निवासी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को यूपी की शान बताया।