फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पुलिस को चकमा देकर आरोपी भागा

पुलिस को चकमा देकर आरोपी भागा

Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर आरोपी भागा
32- थाने में बंद होने के दौरान हत्यारोपी बचानी
विज्ञापन


सिपाहियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित भाग निकला पत्नी का हत्यारोपी
कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहे थे सिपाही और होमगार्ड
चप्पल उतरने के बहाने चकमा देकर भागा
सिपाही व होमगार्ड पर लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
असोथर (फतेहपुर)। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी कोर्ट ले जाते समय शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उधर, पुलिस ने लापरवाही बरतने पर सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

असोथर थाने के ऐझी गांव के कोटवा निवासी बचानी निषाद ने गुरुवार को पत्नी संगीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया था। सिपाही प्रभांशू द्विवेदी और प्रेममऊ कटरा गांव निवासी होमगार्ड अच्छन यादव शुक्रवार को उसे लेकर कोर्ट जा रहे थे। थाना क्षेत्र के ही बिलारीमऊ गांव के पास हत्यारोपी ने चप्पल उतार दी। उसने पुलिस कर्मियों से चप्पल उतर जाने का बहाना बताया। सिपाही ने बाइक रोक दी। होमगार्ड हथकड़ी समेत उसे पकड़े चप्पल पहनाने लगा। इसी दौरान वह होमगार्ड को धक्का देकर भाग निकला। पुलिस कर्मी उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह पानी भरे खेत में कूदकर भाग निकला। हथकड़ी के साथ आरोपी के भागने की खबर से हड़कंप मच गया। थाने और सीमाओं की पुलिस फोर्स उसकी तलाश में जुट गई। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed