फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   17 people were reported for assault in different villages.

Kanpur News: अलग-अलग गांव में मारपीट करने पर 17 पर रिपोर्ट

Thu, 23 Oct 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
17 people were reported for assault in different villages.
डेरापुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने शिकायत पर 17 पर रिपोर्ट दर्ज की है। सभी मामलों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अंतापुर में सोमवार शाम खुन्नस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से प्रेम नारायण ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम छह बजे दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच गांव के गौरव व गुड्डू आकर गालियां देने लगे। विरोध पर मारपीट कर सिर फोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष की राजकली पत्नी कुंवर सिंह निवासी अंतापुर ने सुनील, कन्हैया व रामपाल के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगा तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं दूसरी घटना में बिरिया निवासी नाहर सिंह ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि मंगलवार शाम छह बजे भतीजा अनोहित गांव की दूध डेयरी में दूध देने जा रहा था। रास्ते में गांव के सागर, नरेंद्र, सुरेंद्र, अजय पाल, मन्नी सिंह, अजीत सिंह, शीलू ने रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इससे भतीजे को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं, खल्ला गांव के धीरज ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई राजेश के साथ गांव के अंकुश, अंकित ने बेवजह मारपीट की। जब वह उलाहना देने गया तो उसे भी पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हरवंशपुर गांव के मुकेश सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के विशाल, राजा उससे बेवजह खुन्नस मानते हैं। मंगलवार सुबह विशाल, राजा व विकास उसके पास आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर बहू रीत व राधा बचाने आई तो उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सलेमपुर गांव निवासी प्रदीप संखवार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के राम प्रकाश व कमलेश उसके घर के सामने जबरन अवैध निर्माण कर रहे थे। जब उसने मना किया तो गालियां देने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। उसने घर में घुस जान बचाई। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर सभी मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed