{"_id":"5a1ef8754f1c1b60678be5c4","slug":"161511979125-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल ले जाते बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल ले जाते बच्चे की मौत
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीजों की भरमार है। मंगलवार को एक बीमार बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
फतेहगढ़ के जाफरी निवासी राजू के छह वर्षीय बेटे देव को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसका फतेहगढ़ के ही एक निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन मंगलवार शाम देव की हालत गंभीर हो गई। इस पर
परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए। लेकिन उसे देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। लोहिया अस्पताल में बुधवार को 935 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। यहां पर फिजीशियन डॉक्टर अशोक कुमार के कक्ष में मरीजों की काफी भीड़ थी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश तिवारी की इमरजेंसी ड्यूटी थी, इसलिए उनका कक्ष बंद था। बीमार बच्चों को दिखाने के लिए तीमारदार अपने
विज्ञापन
मरीजोें को लेकर भटक रहे थे। बाद में इन मरीजों को फिजीशियन ने देखा। हालांकि हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज पांडेय, सर्जन डॉक्टर गौरव मिश्रा के अलावा अन्य डॉक्टर मरीजों को देख कर रहे थे। फिजीशियन ने बताया सर्दी का मौसम होने के कारण इस समय सर्दी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक है। उनका कहना है लोग छोटे बच्चों को विशेष ध्यान दें और डॉक्टर की सलाह लें।
लोहिया अस्पताल ले जाते समय बीमार बच्चे की मौत
अस्पताल में सर्दी, पेट दर्द और बुखार के मरीजों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो