फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फर्जी बैनामा करने में दलाल समेत तीन धरे गए

फर्जी बैनामा करने में दलाल समेत तीन धरे गए

Fri, 05 Apr 2019 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
फर्जी बैनामा करने में दलाल समेत तीन धरे गए
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करने में पुलिस ने दलाल और महिला समेत तीन लोगों दबोच लिया। 85 लाख का सौदा कानपुर निवासी व्यक्ति ने किया था। देर शाम तक मामले की मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन



कानपुर नगर के पनकी ई ब्लाक निवासी देवेंद्र सिंह ने हाईवे किनारे उमरन में एक बीघा 18 विस्वा आठ विस्वांसी जमीन सौदा 85 लाख में किया था। ये जमीन किदवई नगर निवासी प्रेमलता पत्नी स्व. आलोक कुमार के नाम है। सौदा अकबरपुर के ब्राह्मनगर निवासी प्रापर्टी डीलर राजेंद्र सिंह राजपूत और घाटमपुर के भदरस निवासी सुनील कुमार ने कराया। इन लोगों ने पेशगी के तौर पर देवेंद्र से ढाई लाख रुपये का नगद भुगतान भी करा दिया।
विज्ञापन



गुरुवार को अकबरपुर तहसील में जमीन का बैनामा होना था। बैनामा के लिए छह लाख 88 हजार रुपये के स्टांप खरीदने के साथ बैनामा के कागजात भी तैयार हो गए। कागजात पर हस्ताक्षर करते समय प्रेमलता के हाथ कांपने लगे। इस पर अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव को शक हो गया। उन्होंने पूछताछ की तो सुनील और राजेंद्र हड़बड़ा गए। मौका पाकर सुनील भाग निकला। इस पर अधिवक्ता ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने राजेंद्र, बैनाम करने आई महिला व गवाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता अमित ने बताया कि इसमें पता चला कि प्रेमलता बनकर बैनामा करने आई महिला सुनील कुमार की पत्नी पुष्पा है। गवाही देने आया सलीम निवासी सुभाषनगर दीपक कुमार पुत्र स्व. सुंदरलाल सरायंमीता, कन्नौज बनकर गवाही देने आया था। एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि पुष्पा, राजेंद्र व सलीम को हिरासत में लिया है। देवेंद्र सिंह ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की बात कही है।


फर्जी बैनामा करने में दलाल समेत तीन धरे गए

कानपुर के देवेंद्र सिंह ने किया था 85 लाख में जमीन का सौदा
दलाला पत्नी को भूस्वामी बनाकर बैनाकर बैनामा करने लाया था
कागजात पर हस्ताक्षर करते समय हाथ कांपने पर खुल गई पोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed