{"_id":"5c914a6bbdec2213fa1fa872","slug":"15530257309-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों और स्कूलों में उड़ा रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों और स्कूलों में उड़ा रंग-गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। होली की खुमारी लोगों पर छाने लगी है। मंगलवार को जिले के लगभग सभी सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में रंग व गुलाल उड़ाया गया। कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व स्कूली बच्चों ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। गुझिया व मिठाई का दौर भी चला। इसके साथ ही रविवार तक के लिए कार्यालयों में अवकाश हो गया।
विकास भवन के डीपीआरओ, कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। डीआरडीओ, बीएसए, कलक्ट्रेट में बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। कर्मचारियों ने अधिकारियों को भी गुलाल लगाया। माती कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने कहाकि होली में बुराई, अंहकार और नकारात्मकता को मन में जलाने का संकल्प लें।
एकीकृत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि आपसी प्रेम व सौहार्द का त्योहार होली में सभी बुराई भूलकर प्रेम के साथ आगे बढ़े। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। परिसर में जमकर गुलाल उड़ने से माहौल रंगमय हो गया। नगर पंचायत कार्यालय में फूलों की होली के साथ ही अबीर गुलाल उड़ा होली मनाई गई। राधेश्याम कटियार, विश्रनाथ कटियार, शशिभूषण सिंह, महेंद्र मोहन, नीलू यादव, अरविंद यादव के साथ ही नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन ज्योत्सना कटियार, ईओ देवहूति पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
डेरापुर तहसील में हुआ होली मिलन
डेरापुर तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे और अधिकारियों-कर्मचारियों को गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष करुणेश कुमार की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों के अलावा वादकारी, दस्तावेज लेखक एवं मुंशी ने फाग और अचरी गायन का आनंद लिया। इसके बाद गुझिया खाकर मुंह मीठा किया। तहसीलदार रामस्वरूप, नायब नाजिर, अधिवक्ता अमरसिंह गौर, गिरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, रामकुमार यादव, रामकुमार द्विवेदी, अनिल कुमार शुक्ला, अरुण कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, रमेशपाल, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
दफ्तरों और स्कूलों में उड़ा रंग-गुलाल
पांच दिन बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी कार्यालय
माती कचहरी व तहसीलों में हुए होली मिलन कार्यक्रम
फोटो संख्या-19 एकेबीपी-5 माती कचहरी में अधिवक्ताओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
फोटो संख्या 19एकेबीपी16- अकबरपुर नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों के साथ होली खेलते चेयरमैन व ईओ