फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   टीबी मरीज की सूचना देने पर डाक्टर को मिलेंगे एक हजार

टीबी मरीज की सूचना देने पर डाक्टर को मिलेंगे एक हजार

Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
टीबी मरीज की सूचना देने पर डाक्टर को मिलेंगे एक हजार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार गंभीर है। प्रत्येक मरीज को मुफ्त इलाज के साथ बेहतर खानपान के लिए पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, अब टीवी मरीज की सूचना देने वाले निजी चिकित्सकों को भी एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसका मकसद है कि क्षय रोग नियंत्रण विभाग में हर मरीज का डाटा दर्ज किया जा सके।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार 2025 तक टीबी उन्मूलन की तैयारी में लगी है। मरीजों को चिह्नित करने के लिए दो बार अभियान चलाया जा चुका है जिसमें 289 नए रोगी मिले हैं। इसके पहले जिले में 1726 मरीज थे। अब कुल मरीजों की संख्या 2015 हो गई है। सरकार की कोशिश है हर मरीज का विवरण विभाग के पास हो। इसके लिए टीबी मरीज की सूचना देने वाले निजी डाक्टर को प्रोत्साहन राशि एक हजार रुपये दिए जाने की व्यवस्था की गई है। सूचना देने पर पांच सौ रुपये तत्काल डाक्टर के खाते में हस्तांतरित कर दिए जाएंगे जबकि पांच सौ रुपये मरीज का देखरेख में उपचार पूरा करने पर दिए जाने का प्रावधान है। डाक्टरों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे वह अस्पताल आने वाले मरीज का विवरण रखें और उसकी सूचना क्षय रोग विभाग को भी दें।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकार टीबी मरीजों के बेहतर खानपान के लिए पांच सौ रुपये प्रतिमाह दे रही है। जिससे इलाज के दौरान वह पौष्टिक खाने की व्यवस्था कर सकें। कोआर्डिनेटर अनुराग तिवारी ने बताया कि निजी चिकित्सकों को प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीबी की दवा सरकारी अस्पतालों में बनाए गए डाट्स केंद्रों पर निशुल्क दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीबी मरीज की सूचना देने पर डाक्टर को मिलेंगे एक हजार
-हर मरीज का विवरण जुटाने की कोशिश कर रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed