{"_id":"597a3fe04f1c1b89208b4653","slug":"15011840512-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में परौंख आ सकते हैं महामहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में परौंख आ सकते हैं महामहिम
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी नवंबर माह में अपने पैतृक गांव परौंख आ सकते हैं। गांव में विकास कार्य शुरू होने से इसकी संभावना प्रबल हो गई है। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इधर, गुरुवार सुबह राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह से लौटे परिजनों का झींझक स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ।
समारोह से लौटकर आए महामहिम के बड़े भाई प्यारेलाल ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के दौरान उन्होंने नवंबर में गांव आने के संकेत दिए हैं। कहा कि कोविंद गांव जरूर आएंगे। वह पैतृक गांव को कभी नहीं भूल सकते हैं। समारोह से लौटे व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे ने भी कहा कि वह नवंबर में जिले में आ सकते हैं। जबकि उनके करीबी साथी रहे हरि किशोर वर्मा ने बताया कि वह जल्द ही उनसे मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगे। वहां उन्हें जिले में आने का आमंत्रण देने के साथ तारीख भी तय करवाकर आएंगे। इस संबंध में एसडीएम डेरापुर विजेता सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विकास कार्य की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
नवंबर में परौंख आ सकते हैं महामहिम
- बड़े भाई से हुई बातचीत में कोविंद ने दिए संकेत
- राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह से लौट परिजनों को झींझक स्टेशन पर जोरदार स्वागत
अश्वनी पांडेय नीलू