{"_id":"5bc637e2bdec2269bf7d6a66","slug":"141539717090-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सेंगर प्रकरण: यूनसू के परिजन एसपी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सेंगर प्रकरण: यूनसू के परिजन एसपी से मिले
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक सेंगर प्रकरण: यूनुस के परिजनों ने एसपी से की शिकायत
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में सीबीआई के गवाह यूनुस की मौत के बाद रेप पीड़िता किशोरी के चाचा पर दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्नी व परिवार के लोगों ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। यूनुस की पत्नी शबीना ने बताया कि उसके पति यूनुस की बीमारी से मौत हो गई थी। गांव के ही महेश ने यूनुस की बीमारी से मौत के बाद पूरे परिवार पर विधायक सेंगर को फंसाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया था। जिसके लिए उनके परिवार को रुपयों का लालच भी दिया गया था। इसका माखी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया लेकिन अबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। माखी थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो