{"_id":"5875b9a24f1c1b1629baa286","slug":"14-makar-sankranti-an-auspicious-program-start-from-15th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 को मकर संक्रांति, 15 से मांगलिक कार्यक्रम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को मकर संक्रांति, 15 से मांगलिक कार्यक्रम शुरू
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:20 AM IST
सार
सूर्य सुबह 7:40 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे गंगा स्नान का विशेष महत्व, दान दक्षिणा से मिलेगा लाभ 15 जनवरी से 13 मार्च तक होंगे विवाह
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रही है। भगवान सूर्य सुबह 7:40 बजे धनु से मकर राशि में उत्तराषाढ़ नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी दिन से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पहला शुभ विवाह लगन 15 जनवरी को है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के बाद दान दक्षिणा का विशेष महत्व है। बताते चलें कि खरमास 15 दिसंबर की रात से प्रारंभ हुआ था और तब से मांगलिक कार्यक्रम वर्जित थे।
विज्ञापन
इसी दिन से सूर्य उत्तरायन हो जाते है
डेमो
पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह 7:40 बजे पर सूर्य धनु राशि से मकर में प्रवेश करेगा। इसी दिन से सूर्य उत्तरायन हो जाते है। सकारात्मक सोच की वृद्धि होती है। ऋतु परिवर्तन में शिशिर प्रारंभ हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर में लगे खरमास के बाद से मांगलिक कार्य थे वर्जित
डेमो
उत्तरायन के बारे में महात्मा वेदव्यास ने कहा कि काला तिल, ऊनी वस्त्र, घी, अन्न और खिचड़ी दान से भगवान वासुदेव की प्राप्ति होती है। महामोहपाध्याय डॉ. आदित्य पांडेय ने बताया कि पिछले साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को थी। इस बार 14 जनवरी पड़ रही है। संक्रांति होते ही मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वीआईपी रोड की नूपुर बी पंडित ने बताया कि सूर्य 14 मार्च को गुरु की दूसरी राशि मीन में प्रवेश करेंगे। तब से खरमास प्रारंभ होगा। इसके बाद मांगलिक कार्य वर्जित होंगे। 5 जनवरी से 13 मार्च तक मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
संक्रांति का महत्व
डेमो
संक्रांति का महत्व
सूर्य अपने पुत्र शनि के भाव में प्रवेश करते है। हालांकि शनि सूर्य को प्रतिष्ठा नहीं देते हैं। दरअसल, सूर्य अध्यात्म और शनि भौतिकता को दर्शाते हैं। दोनों के मिलन को ही संक्रांति कहते हैं।
सूर्य अपने पुत्र शनि के भाव में प्रवेश करते है। हालांकि शनि सूर्य को प्रतिष्ठा नहीं देते हैं। दरअसल, सूर्य अध्यात्म और शनि भौतिकता को दर्शाते हैं। दोनों के मिलन को ही संक्रांति कहते हैं।
विवाह के शुभ मुहूर्त जनवरी
डेमो
विवाह के शुभ मुहूर्त जनवरी
2017 में-15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 व 29 फवरी में-1, 2, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 व 28 मार्च में-1, 4, 5, 7, 10, 11, 12 व 13
2017 में-15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 व 29 फवरी में-1, 2, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 व 28 मार्च में-1, 4, 5, 7, 10, 11, 12 व 13