{"_id":"5c3a4836bdec22731e1ab94d","slug":"131547323446-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगोलपुर स्टेडियम से नहीं निकाले गए छुट्टा जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगोलपुर स्टेडियम से नहीं निकाले गए छुट्टा जानवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के मंगोलपुर स्टेडियम में सात दिनों से बंद मवेशियों के लिए स्थानीय प्रशासन अभी तक न शेड का इंतजाम करा पाया और चारे-पानी का। प्रशासनिक अनदेखी से अब तक तीन मवेशियों की मौत चुकी है, जबकि कई बीमार पड़े हैं। स्टेडियम में बंद 180 में 40 मवेशियों को बीते शुक्रवार को करसा के आश्रय स्थल पर शिफ्ट करवाया गया, लेकिन शनिवार को वह भी काम ठप रहा। सरकारी मशीनरी की इस कदर की लापरवाही इन मवेशियों पर भरी पड़ रही हे। शनिवार को वहां पर डॉक्टरों की टीम पहुंची और बीमार पशुओं का इलाज किया। इधर, स्टेडियम में बंद मवेशियों की देखभाल के लिए लेखपाल व गार्ड तैनात किए गए हैं।
छुट्टा जानवरों को घेरकर बीते रविवार को हिम्मापुरवा, तिलौची, सीधामऊ, नसरतपुर, हजारीपुरवा गांवों के किसानों ने मंगलोपुर स्टेडियम में बंद कर दिए थे। लेकिन स्टेडियम में छाया की व्यवस्था न होने से सर्दी लगने के कारण मवेशियों के बीमार होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पहुंची टीम को वहां बंद मवेशियों में दो गाय व एक बछड़ा बीमार मिले। टीम ने उनका उपचार किया। डाक्टरों का कहना है कि सर्दी लगने से अफरा रोग मवेशियों को हो रहा है। सर्दी में उन्हें खाने के लिए पुआल डाला जा रहा है, वह नुकसान देह है। ऐसे में मौसम में मवेशियों को भूसा दिया जाना चाहिए।
स्टेडियम में छाया की व्यवस्था न होने से एक सप्ताह में दो गाय व एक बछड़े की मौत हो चुकी है। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने मवेशियों को वहां से हटाने की कवायद शुरू की है। बीते शुक्रवार को 40 मवेशी करसा गोवंश आश्रय स्थल पर भेजे गए थे। चारे के लिए भूसा आदि का प्रबंध किया है।
विज्ञापन
वहीं स्टेडियम में मवेशियों के लिए पानी का प्रबंध ठीक तरह से नहीं किया गया है। अंदर कोई गड्ढा आदि न होने से कहीं भी पानी का भराव नहीं है। नाली खुदवा कर अंदर पानी पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन उससे मवेशियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे कई मवेशी गंदा पानी पीने से भी बीमार हो रहे हैं। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मंगोलपुर स्टेडियम में बंद मवेशियों में से 40 को करसा गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया था वहां उनके लिए भूसा आदि चारे का ठीक से प्रबंध किया गया है। स्टेडियम में बंद मवेशियों को एक ट्राली पुआल डलवाया गया है।