फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कई दिग्गज सपा नेताओं पर गिर सकती है गाज

कई दिग्गज सपा नेताओं पर गिर सकती है गाज

Tue, 04 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कई दिग्गज सपा नेताओं पर गिर सकती है गाज
कानपुर देहात। खजांची नाथ के जन्मदिन पर सरदार पुरवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खजांची नाथ के न पहुंचने व सपा नेताओं की गुटबाजी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाए। इसे लेकर मंगलवार को जनपद के बड़े नेताओं को लखनऊ पार्टी कार्यालय तलब भी किया गया। मामले की हकीकत जानने के बाद दो बड़े नेताओं को पर तत्काल कार्रवाई कर दी। हालांकि सूत्रों की माने, जनपदस्तरीय करीब आधा दर्जन बड़े नेताओं पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में खड़ी गर्भवती सर्वेशा देवी ने बैंक में ही बेटे को जन्म दिया। इसे नोटबंदी का मुद्दा बनाते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बच्चे का नाम खजांची नाथ रखा। इसके बाद से वह उसकी मदद करते रहे। रविवार को जन्मदिन पर उसे आरसीसी के आधुनिक तकनीकी से निर्मित मकान उपहार में देने सरदारपुरवा आए थे। वहां अखिलेश के पहुंचने के बाद भी खंजाची नाथ व उसकी मां सर्वेशा देवी नहीं पहुंची थी। उन्होंने खजांची नाथ के दादी-बाबा को मकान की चाबी सौंपी थी। जबकि खजांची के न पहुंचना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश को नागवार गुजरा और इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं को दोषी माना। उन्होंने इस दौरान कहा कि पार्टी के कुछ नेता उनका कार्यक्रम बिगाड़ना चाहते हैं। क्षेत्रीय नेताओं की शैली से नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान ही कड़ी नाराजगी जाहिर की। वहीं सूत्रों के अनुसार, खजांची नाथ के सरदार पुरवा न पहुंचने पर अखिलेश यादव अपने स्तर से जांच करा रहे हैं। इसे लेकर ही सोमवार को जनपद स्तरीय कई पार्टी नेताओं को लखनऊ पार्टी कार्यालय तलब किया गया। जबकि, पूर्व कैबिनेट मंत्री बेरिया के साथ ही रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कुलदीप यादव को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष समरथ पाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed