{"_id":"5a0ddf4e4f1c1b87698bbe38","slug":"11510858574-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमशाबाद। दोस्त के साथ बाइक से कायमगंज बाजार करने गया युवक घायल अवस्था में रास्ते में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर परिवार के लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार के लोग शव को लेकर चले गए। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अमलैया आशानंद निवासी विष्णु दयाल का 26 वर्षीय पुत्र विनय कुमार बुधवार सुबह गांव के ही दोस्त रानू गंगवार के साथ उसकी बाइक से कायमगंज बाजार जाने की बात कह कर गया था। शाम को झन्नाखार पुलिया के पास विनय घायल अवस्था में पड़ा था। इस बीच भीड़ लगी देखकर उसका दोस्त रानू ही मौके पर पहुंचा। विनय को घायल देखकर उसने परिजनों को सूचना दी और उसे लोहिया अस्पताल ले गया। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित
कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। रानू ने बताया कायमगंज में उसने अपनी बाइक सही होने के लिए मिस्त्री को दे दी। इसके बाद अपने परिचित की बाइक से बाजार किया। शाम को विनय उसके दोस्त की बाइक लेकर ही वापस घर लौट रहा था। वह कुछ समय बाद मैजिक से वापस लौट रहा था। उसी समय विनय
विज्ञापन
को घायल पड़ा देखा तो उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए। उसकी मां आशादेवी का रो रोकर बुरा हाल है। पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
पिता ने जताई हत्या की आशंका, शव पोस्टमार्टम भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो