फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हाईवे पर होटल संचालक को ट्रक ने रौंदा

हाईवे पर होटल संचालक को ट्रक ने रौंदा

Tue, 27 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर होटल संचालक को ट्रक ने रौंदा
फतेहपुर। लखनऊ रोड हाईवे परएनटीपीसी प्लांट चौफेरवा के पास रविवार रात होटल संचालक जुगेंद्र उर्फ करन (28) को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक शव के ऊपर से कई ट्रक गुजर चुके थे।
विज्ञापन


क्षतविक्षत हालत में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
जुगेंद्र मलवां थाने के चितौरा गांव निवासी थे। वह हुसैनगंज के सात मील के पास होटल चलाते थे। घर से रविवार रात को वह होटल जा रहे थे।

कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास ट्रक ने उनकी बाइक सवार में टक्कर मार दी। जुगेंद्र के सड़क पर गिरते ही वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। हादसे की सूचना पर आबूनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टूटे मोबाइल का सिमकार्ड निकाला और दूसरे मोबाइल में डालकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


उनके भाई वीरेंद्र ने बताया कि कई ट्रकों के गुजर जाने से क्षतविक्षत हालत में जुगेंद्र का शव मिला है। घटना से उसकी पत्नी गुड़िया बदहवास हो गई है। उनके दो मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जब तक पुलिस पहुंचती, कई ट्रक उसके ऊपर से निकले गए
-घर से जा रहे थे होटल, मौके पर चकनाचूर मिला हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed