फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जुए के फड़ में हुए विवाद में चली गोली, दो गंभीर

जुए के फड़ में हुए विवाद में चली गोली, दो गंभीर

Tue, 06 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जुए के फड़ में हुए विवाद में चली गोली, दो गंभीर
सजेती/घाटमपुर(कानपुर)। सजेती थानाक्षेत्र के यमुनापट्टी के गांव अकबरपुर बीरबल में सोमवार की शाम जुए के फड़ में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चल गई। एक युवक के सीने में गोली लगी। जबकि, दूसरे को घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया है। घटना की सूचना पाकर सीओ शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव के दलित मोहल्ले में दीपावली के मौके पर जुए का फड़ संचालित था। गांव के ही लक्ष्मीनरायण संखवार (35) और गोविंद उर्फ हीरो निषाद सहित कई लोग जुआ खेल रहे थे। फड़ में मौजूद लोग दारू के नशे में थे। इसी दौरान जीत-हार को लेकर लक्ष्मीनरायण और गोविंद निषाद के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गोविंद निषाद के पक्ष के किसी युवक ने तमंचे से गोली चलाई जो सीधा लक्ष्मीनरायण के सीने पर लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। यह देख फड़ में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

वहीं लक्ष्मीनरायण को गोली लगने की जानकारी होते ही उसके पक्ष के लोगों ने शराब में नशे के नशे में धुत गोविंद उर्फ हीरो निषाद (32) को घेरकर उसके ऊपर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया उसको मरा समझकर दूसरे पक्ष के लोग वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, झगड़े में एक व्यक्ति को गोली लगने और दूसरे की मौत होने की अफवाह फैल गई। सूचना पाकर सजेती थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत और सीओ शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को पीएनसी की एंबुलेंस से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां से देररात उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने लक्ष्मीनरायण संखवार को गोली लगने की आशंका के तहत प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल कानपुर रेफर कर दिया। जबकि, दूसरे घायल गोविंद उर्फ हीरो निषाद को भी गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में झगड़ा जुए के फड़ में विवाद का बताया गया है। वहीं गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी बताई है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में कुछ अन्य लोगों के नाम भी आए हैं जिनी तलाश में छापेमारी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed