{"_id":"5a3807a84f1c1bca678c256a","slug":"101513621416-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल छात्र को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल छात्र को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र को साथियों ने कमरे में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। छात्र की तहरीर पर कालेज के तीन नामजद छात्रों व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
कसबा नवाबगंज निवासी हिमांशु गुप्ता मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहा है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कला में किराए पर कमरा लेकर रहता है। रविवार की रात करीब 8 बजे हिमांशु अपने कमरे पर पढ़ाई कर रहा था। इस बीच कालेज के साथी कार से उसके कमरे में पहुंच गए। इस दौरान साथियों ने हिमांशु को
घेर कर उसके लाठियाें से मारपीट करना शुरू कर दिया। हमलावरों से एक ने तमंचा निकाल कर उसके ऊपर फायर कर दिया। मिस हो जाने पर हिमांशु बाल बाल बच गया। मारपीट होने से मोहल्ले के हड़कंप मच गया। इस दौरान मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। मोहल्ले वालों के एकत्रित होने पर हमलावर असलहे लहराते हुए जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घबराया छात्र ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। सूचना मिलने पर परिवार के
विज्ञापन
लोग मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को पुलिस ने घायल छात्र का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि छात्र की तहरीर पर कालेज के छात्र अभिषेक वर्मा, हर्ष यादव, विराट और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिमांशु ने बताया कि वह पढ़ाई कर रहा था। उसी समय उसके कालेज के साथी कमरे पर घुस कर मारपीट कर दी। उसने बताया कि वह जिला उद्योग व्यापार संगठन का पूर्व जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष भी रहा है।
मेडिकल छात्र को कमरे में घुस कर पीटा
मोहल्ले वालों के जुटने पर हमलावर असलहे लहराते हुए जानमाल की धमकी देकर भाग गए
तीन नामजद छात्रों व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो