{"_id":"7eb123d5e30e48f081f5130b1161ca28","slug":"yume-glossed-city-at-birth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौमे पैदाइश पर जगमगाया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौमे पैदाइश पर जगमगाया शहर
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम
विज्ञापन
के जन्म दिवस पर मोहम्मद साहब के दीवानों ने ऐसा जश्न मनाया कि पूरा नगर
बिजली की रंगबिरंगी झालरों की रोशनी से जगमगा उठा। शहर के मुख्य मार्ग पर
मक्का, मदीना और अजमेर शरीफ के सजाए गए माडल देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
गुरुवार की देर रात तक भीड़ का आलम यह रहा कि नगर के पेट्रोल पंप से लेकर विशुनगढ़ तिराहे तक हर तरफ हुजूम ही नजर आया। सड़क के बीचों-बीच मुस्लिम धार्मिक स्थलों, दरगाहों के माडल आकर्षण का केंद्र रहे। तरणताल और झील के माडल बनाकर उन्हें प्राकृतिक रूप देने का प्रयास किया गया।
कई जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। मस्जिदों, मदरसों, गलियों, चौराहों, मुख्य मार्गों को बिजली की झालरें, लाइटों से सजाया गया था। पेट्रोल पंप के पास उवैशी मुस्लिम कमेटी की ओर से आकर्षक स्वागत द्वार बनाया गया और उसमें बेहतरीन ढंग से विद्युत झालरें लगाई थी।
इसके साथ ही कमेटी ने सड़क पर भी मुस्लिम धार्मिक स्थलों के आकर्षक माडल बनाकर बेहतरीन ढंग से सजावट की। जामा मस्जिद के पास अंजुमन मुस्लिम कमेटी ने स्वागत द्वार के ऊपर बिजली की झालरों से जगमगा रहा मक्का मदीना का नक्शा और हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ के माडल बनाकर उन्हें जीवंत कर दिया।