{"_id":"64b2ee5eee1144ea1e084e54","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-kannauj-news-c-214-1-knj1003-544-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 16 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:37 AM IST
सार
सूचना पाकर नवरंगपुर चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गया और शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में खेत में लगे पेड़ में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। लोगों में आत्महत्या की चर्चा की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ के गांव इलावास निवासी सतीश मिश्रा क्षेत्र के ग्राम बारामऊ सराय निवासी बहनोई रजनीकांत मिश्रा के घर तीन दिन पहले आया था।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया। गांव से थोड़ी दूर स्थित एक खेत में खड़े चांदनी के पेड़ में लुंगी से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक सतीश के ना मिलने पर रिश्तेदारों ने जब खोजबीन शुरू की, तो जानकारी हुई कि उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ में लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पाकर नवरंगपुर चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गया और शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन