{"_id":"646d0c3c455d921d250d5884","slug":"youth-injured-in-fight-died-during-treatment-kannauj-news-c-12-1-250226-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। हैंडपंप पर नहाने के दौरान लाठी-डंडे के हमले से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
मामला सदर कोतवाली के मानीमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के प्रतीतपुर्वा का है। बताया जा रहा है कि 18 मई को गांव में लगे एक हैंडपंप पर नहाते समय वहां के रहने वाले गोविंद से कुछ लोगो ने एतराज जताया था। गोविंद ने इसका विरोध किया तो गांव के ही भूरा, लल्ला, सचिन, श्याम सुंदर ने उसे लाठी से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में परिजन उसे कानपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। उसके निधन की सूचना आने पर यहां परिवार में कोहराम मच गया। गोविंद की मां जगरानी ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस नहीं सुन रही है। सभी आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।