{"_id":"61292e838ebc3ef1634abd67","slug":"young-man-s-body-found-in-canal-trench-kannauj-news-knp648640940","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की खांदी में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की खांदी में मिला युवक का शव
विज्ञापन
हसेरन (कन्नौज)। बुधवार को खाद लेने के लिए घर से निकले युवक का शव रौंसा गांव के पास नहर की खांदी में मिला। शव मिलने की जानकारी से युवक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार को रौंसा गांव के किनारे नहर की खांदी कटने से युवक का शव खेतों में पहुंच गया। सुबह शव देख गांव के लोगों में सनसनी दौड़ गई। आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त ग्राम लुखरिया निवासी परविंदर कुमार (43) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। इस बीच इंदरगढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में पत्नी ममता के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
बुधवार को परविंदर साइकिल से खाद लेने के लिए हसेरन गए थे। देर रात तक वापस न आने पर तलाश शुरू की गई। पता नहीं चल सका। दूसरे दिन गुरुवार को परविंदर की साइकिल और चप्पलें कंसुआ के पास नहर के किनारे मिली थीं। चौकी इंचार्ज खड़िनी ने गोताखोरों को बुलवाकर नहर से शव की तलाश कराई थी।