फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   You will get protection from filariasis, take medicine after meals

Kannauj News: फाइलेरिया से मिलेगी सुरक्षा, भोजन के बाद दवाई का करें सेवन

Tue, 05 Aug 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
You will get protection from filariasis, take medicine after meals
कन्नौज। फाइलेरिया से बचाव के लिए 10 अगस्त से सामूहिक दवाई सेवन (एमडीए) अभियान शुरू किया जा रहा है। छह ब्लॉकों में अभियान चलाया जाएगा और 1244 टीमें घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवाई खिलाएंगी। इनकी निगरानी के लिए 248 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि भोजन के बाद दवाई का सेवन करें, फाइलेरिया से सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


मलेरिया अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव की दवाई डीईसी (हेट्राजान) और अल्बेंडाजोल पूरी तरह सुरक्षित हैं। डीईसी का उपयोग पहले से सांस की बीमारियों और अल्बेंडाजोल का पेट के कीड़ों के इलाज में होता रहा है। साल में सिर्फ एक बार ली गई इन दवाइयों की पूरी खुराक फाइलेरिया से बचाव में कारगर है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दवाइयों को खाली पेट सेवन नहीं करना है। दवाई को खाने के बाद एक साथ सेवन करना है, तभी इसका पूरा लाभ मिलेगा। यह दवाई गर्भवती, दो साल से छोटे बच्चे और गंभीर बीमारियों से ग्रसित युवकों को नहीं खिलाई जाएंगी। इस बार विद्यालयों में मिड-डे मील के बाद दवाई का सेवन कराया जाएगा। ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने आमजन से अपील की है कि फाइलेरिया से बचाव हमारे हाथ में है, दवाई का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed